हिंदी दिवस समारोह | देवेंद्र विद्यालय 🇮🇳 देवेंद्र विद्यालय में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए प्रेरणादायक भाषण, मधुर गीत, रोचक कहानियाँ एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और हिंदी भाषा के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को और मजबूत किया। हिंदी हमारी पहचान है, हिंदी हमारा गौरव है।



